फोटो
वाराणसी। छावनी परिषद और दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार की शाम कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में वरुणा संध्या में प्रयागराज के शहनाई वादक चुन्नू अली और हसन हैदर ने प्रस्तुति दी। उन्होंने राग पूरिया कल्याण तीनताल से वादन की शुरुआत की। श्रोताओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मिर्जापुरी कजरी-घेरी-घेरी आई सावन की बदरिया...की धुन पेश किया। अंत में भगवान श्रीराम को समर्पित भजन- राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे... की धुन से सभी को राममय कर दिया। मेसर अली ने शहनाई और ओमप्रकाश ने दुक्कड़ पर संगत की। सोसायटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलाकारों को सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन परिषद के अभियंता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया। संवाद