फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर रखेगा पांच सूत्री मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में ग्रामीणों, अराजक तत्वों द्वारा स्कूल में घुसकर उपद्रव करने एवं परिसर में घुसकर आए दिन मारपीट करने, शिक्षकों को बंधक बनाने आदि को लेकर शिक्षकों में भय व्याप्त है। रविवार को उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने बैठक कर सोमवार को डीएम से मुलाकात कर पांच सूत्री मांग रखने का निर्णय लिया। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पिसौर में प्रधानाध्यापक पर जानलेवा हमलाकर फर्जी मुकदमा लादकर जेल में डाल दिया गया। उनका परिवार न्याय की गुहार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। इसका विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा 8 दिन बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि सोमवार को संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर पांच सूत्रीय मांग रखेगा। बैठक में सकलदेव सिंह, राकेश चंद्र पाठक, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, उमाकांत शर्मा, डा. राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद मृतक शिक्षक स्व. सुशील कुमार गिरी एवं स्व. राम अवतार राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें