फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चुरावनपुर में ढाई बीघे का तालाब निगम ने कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर नगर निगम बेहद गंभीर है। शहर के कुओं व तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराकर निगम सुंदरीकरण भी करा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को निगम की टीम ने चुरावनपुर स्थित लगभग ढाई बीघे के विशाल तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए वहां तत्काल सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है। चुरावनपुर स्थित इस प्राचीन तालाब के एक बड़े हिस्से पर आंशिक रूप से कब्जा कर लिया गया था। शिकायतें मिलने के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व और निगम के दस्ते ने तालाब की भूमि की पैमाइश की और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। ढाई बीघे के इस विशाल परिसर को पूरी तरह खाली कराने के बाद निगम ने इसे अपने अधिकार में ले लिया है। कब्जा हटते ही निगम ने तालाब के पुनरुद्धार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें