अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बसनी स्थित सरस्वती शिक्षण संस्थान में महिला सम्मान समारोह हुआ। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी रीना राय ने किया। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के अधिकार, सामाजिक भूमिका और सशक्तीकरण की दिशा में कांग्रेस लगातार कार्य कर रही है। रीना राय ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और उनके योगदान को समाज में उचित मान्यता देने की आवश्यकता है। समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति रही। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।