फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलकर विकसित भारत की संकल्पना होगी पूर्ण : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रोवर रेंजर्स और पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को स्वदेशी संकल्प रैली निकली। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पंत प्रशासनिक भवन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आइकन हैं। स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर युवा चलकर विकसित भारत 2047 संकल्पना को पूर्ण करेंगे। रैली पंत प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर भारत माता मंदिर पर जाकर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने स्वामी विवेकानंद और डॉ. भगवान दास के योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, रोवर रेंजर्स के नोडल अधिकारी प्रो. रमाकांत सिंह, एनएनसी के लेफ्टिनेट डॉ. आयुष, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, प्रो. अनीता, डॉ. अमरीश राय, डॉ. दिनेश चंद शुक्ला, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. भारती कुरील, डॉ. बालरूप यादव, डॉ. शशि प्रकाश, डाॅ. अंबुज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें