फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समिति ने जीएसटी कटौती पर सरकार का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंधरापुल के एक लॉन में बृहस्पतिवार को फुटवियर व्यवसायी उत्थान समिति का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और विशिष्ट अतिथि सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष सिंह रहे। व्यापारियों ने जूते-चप्पल पर लगाए गए जीएसटी को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत करने के फैसले पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस निर्णय से छोटे और मध्यम व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है और इससे फुटवियर उद्योग को मजबूती मिलेगी। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि जीएसटी में कटौती महत्वपूर्ण कदम है। समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने अतिथियों, व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें