रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से जरूरतमंदों की सेवा की गई। राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर में दो सिलाई मशीन, एक वाटर कूलर, प्रोजेक्टर, चार कंप्यूटर, आउटडोर और इनडोर गेम के लिए खेल सामग्री के साथ ही सेनेटरी नैपकिन मशीन दी गई। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी गंगा सदैव सेवा कार्य में अग्रणी क्लब रहा है। उन्होंने स्कूल को जरूरत की सामग्री, बच्चों की भौतिक विकास के लिए चार डिजिटल बोर्ड, विज्ञान के प्रैक्टिकल के लिए सामग्रियां जैसे माइक्रोस्कोप, नाइन स्लाइड और स्पेसमैन देने की घोषणा की। इंटरैक्ट क्लब का उद्घाटन किया। स्वागत अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और डॉ. अश्विनी टंडन ने किया। संचालन दीपक अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन दिनेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार बागी, असिस्टेंट गवर्नर धर्मेंद्र गोयल आदि रहे।