फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शहर के रूट को छह जोनों में बांटा गया, निर्धारित रंग में चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा,1 जनवरी से बड़ा बदलाव

Thu, 22 Dec 2022 10:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से जारी संयुक्त आदेश में शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए गए हैं। इसमें नारंगी (ऑरेंज), हरा (ग्रीन) और धानी रंग के हिसाब से अलग-अलग जोन में ऑटो व ई रिक्शा का संचालन होगा। इस पूरी व्यवस्था के अनुपालन की जिम्मेदारी स्थानीय थाना, परिवहन विभाग और नगर निगम की होगी। एक जनवरी 2023 से ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
वाराणसी जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाम मुक्त शहर की परिकल्पना को साकार करने के लिए एक जनवरी से शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया है। पूरे शहर के रूट को छह जोन में बांटा गया है। इसमें तीन जोन ऐसे होंगे जिनमें निर्धारित रंग के ही ऑटो और ई-रिक्शा चलेंगे। 

विज्ञापन

शासन से जारी आदेश के अनुपालन में मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा के संचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। महानगर की सीमा से बाहर के मार्गों पर आउटर परमिट के ऑटो संचालित होंगे। इसके अलावा पुराने शहर के सात रूट को वन वे और तीन रूट को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से जारी संयुक्त आदेश में शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए गए हैं। इसमें नारंगी (ऑरेंज), हरा (ग्रीन) और धानी रंग के हिसाब से अलग-अलग जोन में ऑटो व ई रिक्शा का संचालन होगा। इस पूरी व्यवस्था के अनुपालन की जिम्मेदारी स्थानीय थाना, परिवहन विभाग और नगर निगम की होगी। एक जनवरी 2023 से ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


जोन-1 में नारंगी रंग में चलेेंगे आटो और ई-रिक्शा
शहर के जोन-1 में नारंगी रंग के ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन होगा। इसमें पांच रूट ऑटो के लिए और पांच रूट ई-रिक्शा के लिए निर्धारित किए गए हैं। जोन-1 में रामनगर, सामने घाट, नगवां, मालवीय चौराहा, नरिया, दुर्गाकुंड, चेतमणि, रेवड़ी तालाब, भेलूपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा, मुड़ैला तिराहा का रूट तय है।

जोन-1 के ऑटो रूट
- कैंट रेलवे स्टेशन/रोडवेज से इंग्लिशिया लाइन से साजन तिराहा, सिगरा चौराहा से रथयात्रा चौराहा, गुरुबाग तिराहा, कमच्छा तिराहा से भेलूपुर से विजया से ब्राडवे होटल से रविदास गेट से वी-टू कट मालवीय चौराहे से पहले तक।
- कैंट रेलवे स्टेशन से लहरतारा चौराहा, मंडुआडीह, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर, नरिया तिराहा से करौंदी तिराहे तक।
- कैंट स्टेशन से मोहनसराय तक
- सामनेघाट पुल पश्चिम, पूर्व से किला तिराहा व रामनगर चौराहा से लंका मैदान तक
- भिखारीपुर से अमरा अखरी तक
ई रिक्शा का रूट
- रेवड़ी तालाब से भेलूपुर से विजया, ब्रॉडवे होटल तक
- नरिया से चितईपुर होकर डाफी टोल तक
- रथयात्रा से महमूरगंज चौकी होकर मंडुआडीह स्टेशन
- चेतमणि से जल संस्थान होकर खोजवां तिराहा
- गांधीनगर कालोनी तिराहे से संकटमोचन मंदिर तिराहा होकर रविदास चौराहे तक

वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
जोन 2 में हरे रंग में चलेेंगे आटो और ई-रिक्शा
ऑटो का रूट
- कैंट स्टेशन के सामने से इंग्लिशियालाइन, लहुराबीर, मैदागिन तिरराहा, दारानर चौकाघाट पानी टंकी अंधरा पुल तक
- तेलियाबाग, लहुराबीर चौराहा से चेतगंज, बेनिया तिराहा होकर टाउन हॉल पार्किंग तक
- कैंट स्टेशन के सामने से चौकाघाट, लकड़ीमंडी तिराहे से गोलगड्डा चौराहा, कज्जाकपुरा तिराहा से भदऊचुंगी से राजघाट पड़ाव तक

ई रिक्शा का रूट
- विशेश्वरगंज से गोलगड्डा बनारस सिटी स्टेशन तक
- विशेश्वरगंज से मछोदरी होकर राजघाट एवं प्रहलादघाट तक
- तेलियाबाग से अमर उजाला तिराहा, राम कटोरा होकर कबीर मठ तिराहा तक
- चेतगंज थाने के सामने से पिशाच मोचन, सिगरा कॉलोनी होकर फातमान तक
- लक्सा थाने से औरंगाबाद होकर सोनिया चौकी, थाना सिगरा होकर पिशाचमोचन तक

जोन 3 में धानी रंग 
ऑटो का रूट

- शिवपुर से सेंट्रल जेल, सनबीम, जेपी मेहता, अंबेडकर चौराहा, नदेसर, अंधरा पुल तक
- जेपी मेहता, दैत्राबीर चौराहा से भोजूबीर चौराहा से गिलट बातजार चौकी से शिवपुर व तरना मेल तक
- कैंट से अंध्रापुल चौराहा से चौकाघाट चौराहा से ताड़ीखाना तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा से पांडेयपुर चौराहा, सारनाथ तक
- सारनाथ से आशापुर चौराहा से चंद्र चौराहा से पंचकोशी चौराहा से पुराना पुल से कज्जाकपुरा तक
- आशापुर से सारनाथ संग्रहालय तक
- पांडेयपुर से हुकुलगंज होकर ताड़ीखाना तक

ई रिक्शा का रूट
- कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 9 की तरफ से मिंट हाउस आशियाना चौरहा से अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तक
- पांडेयपुर से आजमगढ़ रोड के अंडरपास तक
- पुराना आरटीओ कार्यालय से हवेलिया होकर रिंग रोड तक

जोन 4
- वाराणसी महानगर सीमा को छोड़कर समस्त बाह्य मार्गों पर ऑटो का संचालन होगा
विज्ञापन

ट्रकों की लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला
जोन 5
वन वे मार्ग

0 रथयात्रा से गुरुबाग होकर भेलूपुर थाना के सामने ब्राडवे तक
0 चेतमणि से जलसंस्थान के किनारे होकर कमच्छा के रास्ते नामामाई होकर रथयात्रा
0 गुरुबाग से लक्सा थाना होकर पीडीआर तक
0 ब्राडवे तिराहा, अग्रवाल तिराहा से सोनारपुरा होकर मदनपुरा, खारीकुआं, जय नारायण इंटर कालेज तक
0 कैंट मस्जिद से घौसाबाद होकर चौकाघाट तक
0 रामकटोरा से कबीरमठ तिराहा तक
0 मैदागिन से दारानगर होकर पानी टंकी चौकाघाट, लकड़ी मंडी तिराहा तक

जोन 6
केवल दो पहिया वाहन

0 मैदागिन से गोदौलिया, रामापुरा चौराहा तक
0 अस्सी तिराहा से अस्सी घाट तक
0 अस्सी रोड तिराहा से रविदास घाट तक

 एक जनवरी से नई व्यवस्था शहर के रूट पर लागू होगी। इसके अनुपालन के लिए नगर निगम, परिवहन और पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी।
एस राजलिंगम, जिलाधिकारी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें