फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टनल खुदाई में गिरे मकान का मामला गरमाया, मुआवजे की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत रनवे विस्तार के लिए बनाई जा रही अंडरग्राउंड टनल की खुदाई के दौरान गिरे दो मंजिला मकान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रघुनाथपुर पिंडरा निवासी नारायण पटेल का दो मंजिला मकान सोमवार शाम टनल खुदाई के दौरान भरभराकर गिर गया था। नारायण पटेल ने बताया कि जिस दिन उनका मकान गिरा, उसी दिन वह तहसील पहुंचकर एसडीएम से मिले और घटना की जानकारी दी। उनका कहना है कि एसडीएम ने हर संभव मदद और मौके पर निरीक्षण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आरोप लगाया कि न तो प्रशासन का कोई प्रतिनिधि और न ही कोई जनप्रतिनिधि अब तक हालचाल लेने आया है। आरोप है कि जेसीबी से मकान के सटे हिस्से की खुदाई की गई, जिसकी शिकायत भी की गई थी। बावजूद कार्य जारी रहा और मकान ढह गया। ग्रामीणों ने भी घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा व वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें