यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, 12 रूटों पर 12 अप्रैल तक चलाई जाएंगी 160 बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। होली पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां 12 मार्च तक रद्द कर दी हैं। साथ ही 12 रूटों पर 160 बसों का संचालन शुरू कर दिया है। निगम ने यह भी निर्णय लिया है कि सात और आठ मार्च को 20 से 25 यात्रियों के होने पर भी बसों को चलाया जाएगा।
यात्रियों के बढ़ने से निगम का लाभ बढ़ा है। सामान्य दिनों में 60-से 70 लाख रुपयेे राजस्व मिलता था। वहीं, रविवार को निगम को 90 लाख रुपये का राजस्व मिला है। परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि सोमवार को राजस्व एक करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है।
कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
एआरएम ग्रामीण डिपो विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होली दस दिन के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। इस दौरान रोजाना 300 किमी बस चलाने पर 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 3150 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। जबकि दस दिन में रोजाना 300 किमी बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह संविदा चालक-परिचालकों को निर्धारित मानक से अधिक किमी बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी के हिसाब से प्रोत्साहन दिया जाएगा।
किस मार्ग पर चलाई जाएंगी कितनी बसें
मार्ग का नाम- वर्तमान संचालित सेवा-अतिरिक्त सेवा
वाराणसी-लखनऊ - 41 - 31
वाराणसी-कानपुर - 18 - 8
वाराणसी-गोरखपुर - 39 - 52
वाराणसी-बैढ़न - 10 - 10
जौनपुर-दिल्ली- - 0 - 2
जौनपुर-गोरखपुर - 8 - 8
जौनपुर-कानपुर - 14 - 10
गाजीपुर-दिल्ली - 1 - 1
गाजीपुर-लखनऊ-कानपुर- 13 - 25
गाजीपुर-गोरखपुर - 5 - 8
शक्तिनगर-लखनऊ - 2 - 3
शक्तिनगर-कानपुर - 1 - 2