मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के इकरामुल हक ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसका घर मुल्लाना मोहल्ला में है। 20 से 25 दिन पहले दबंग किस्म के लोगों ने घर आकर धमकी देते हुए कहा कि मकान खाली कर दो, नहीं तो मार दूंगा। उसने तत्काल कोतवाली में शिकायती पत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाए।