फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाइट और एक पंखे का बिल 11.37 लाख, दुकानदार के होश उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग के बगल में स्थित विजय मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर राजेंद्र चौहान ने एक केवी का कनेक्शन लिया है। इससे वह मात्र दुकान के दो एलईडी लाइट व एक पंखा चलाते हैं। लेकिन बिजली विभाग की कारस्तानी के चलते वह इस समय सदमे में हैं। उनका कहना है कि वह समय से बिल जमा करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर 20 जनवरी 2017 को मीटर लगाया गया। 31 मार्च 2019 तक उन्होंने दो साल में आनलाइन दो किस्त में 9800 जमा कर बिल का भुगतान किया। मीटर रीडर द्वारा उसके बाद एक साल का बिल पांच लाख का निकाल कर उन्हें पकड़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें