महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छह जनवरी को होने वाली बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा टाल दी गई है। यह परीक्षा अब 21 जनवरी को दोपहर एक से होगी। सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरिंदम श्रीवास्तव ने बताया कि 6 जनवरी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन होना है। इसी वजह से उस दिन की परीक्षा टाली गई है। बाकी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार होंगी।