फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मणि मंदिर की शोभा लगती है प्यारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की तपोस्थली धर्मसंघ में स्थापित मणि मंदिर के चतुर्थ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की दूसरी निशा भी भक्तिमय संगीत के नाम रही। बृहस्पतिवार की शाम को आर्यन बाबू, अमलेश शुक्ला समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आनंद और भक्ति के भाव से भर दिया।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ बिहार के लोकप्रिय बाल कलाकार आर्यन बाबू के भजनों से हुई। भोजपुरी सिनेमा अवार्ड में बेस्ट चाइल्ड एक्टर का खिताब जीतने वाले आर्यन बाबू ने सबसे पहले सरस्वती वंदना की। इसके बाद गौरी के ललनवा..., निमिया की डारी मइया..., बम बम बोल रहा है काशी..., श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... आदि गीतों से भक्तिरस से सभी को सराबोर कर दिया।
उसके बाद काशी के भजन गायक अमलेश शुक्ला ने मणि मंदिर की शोभा लगती है प्यारी... और शिव तांडव... सुनाया। उनके साथ आस्था शुक्ला ने राम आएंगे और हर हर शंभू सुनाकर... झूमने पर विवश कर दिया। गायिका खुशी तिवारी और श्वेता तिवारी ने चले राम दूनो भइया अंगनवा में, हम जानते नू बानी आदि गीत सुनाया। यथार्थ दुबे ने भी भजन सुनाया। संगत में बलिराम पांडेय तबले पर, संतोष की बोर्ड पर, पैड पर विवेक, ढोलक पर भोलागुरु रहे। संचालन विकास पांडेय ने किया।
विज्ञापन


काशी में आने वाला प्रत्येक जीव शिव का अंश
प्रथम दिवस कथा व्यास भरत पांडेय ने कथा महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव समस्त ऐश्वर्य के दाता हैं और भगवान विश्वेशर की पावन नगरी में जो व्यक्ति आता है वह स्वयं शिव का अंश बन जाता है। प्रातःकाल देव विग्रहों के शृंगार के बाद आरती पूजन हुआ। शाम को धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ पंडित जगजीतन पांडेय ने व्यासपीठ के पूजन से किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें