फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेस के दौरान बेकाबू हुई थार, टेंपो और साइकिल को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित ऐढ़े इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार थार गाड़ियों की रेस जानलेवा साबित हुई। रेस के दौरान एक थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे मालवाहक टेंपो और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे में टेंपो चालक जीयस लाल निवासी रमगढ़वा चौबेपुर और साइकिल सवार जितेंद्र राजभर निवासी बरईपुर सारनाथ गंभीर रूप से घायल दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दो थार तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थीं। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक थार का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें