प्रतापगढ़ में चल रही 36वीं उत्तर प्रदेश जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी ने मेरठ को 53-44 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले लीग मैचों में वाराणसी ने गोरखपुर को 72-53 और लखनऊ को 32-24 से हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल में गाजियाबाद को 58-39 से पराजित किया। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में मेरठ के खिलाफ तेजस ने 15 अंक, जबकि सुमित और राज ने 14-14 अंक बनाए। टीम के प्रशिक्षक आशुतोष सिंह हैं, जो उत्तर रेलवे में कार्यरत हैं और भारतीय महिला रेलवे बास्केटबॉल टीम के कोच भी हैं। सहायक प्रशिक्षक कार्तिक राम और मैनेजर विभोर भृगुवंशी हैं। फाइनल मुकाबला 8 अप्रैल को होगा।