फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर सबसे अधिक जमीन संबंधी मामले, कई का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छोटी छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से थानों पर समाधान दिवस चलाया जा रहा है। शनिवार को समाधान दिवस के अंतर्गत शिवपुर थाने पर एडीजी जोन बृज भूषण, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने फरियादियों की समस्या सुनी। कुल 17 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से दो पुलिस व 15 राजस्व विभाग से जुड़े रहे। मौके पर उपस्थित अधिकारीयों ने दो पुलिस व तीन राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी 12 मामले को जल्द निस्तारित करने का लेखपालो को निर्देश दिया गया। इस दौरान कई मामलों में लेखपालों की कार्य में सिथिलिता बरतने की शिकायत मिलने पर सभी को बुलाया और लापरवाही का कारण पूछा गया। साथ ही संबंधित मामलों के जल्द से जल्द निस्तारित कर रिपोर्ट देने का निर्देश अधिकारियों ने दिया। शिवपुर थाने पर दर्जनों मामले भूमि संबंधी विवाद के आए थे जिसमें से कुछ मामलों का त्वरित निस्तारण हो गया और कुछ का समय रहते समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें