फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः थाईलैंड की राजदूत ने कोरोना से मुक्ति के लिए किया पूजन, तथागत की प्रतिमा के समक्ष जलाए दीप

Mon, 08 Nov 2021 09:51 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग 19 सदस्यीय दल के साथ सारनाथ में थाई बौद्ध मंदिर पहुंचीं। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर थाई मंत्रों के साथ कोरोना मुक्ति के लिए पूजन किया। 
 
विज्ञापन
वाराणसी में सारनाथ में थाईलैण्ड की राजदूत पात्रत होंग टोंग भिक्षुओं को चीवर दान करती हुईं । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड की राजदूत ने वाराणसी में सारनाथ में थाई बौद्ध मंदिर में रविवार को कोरोना से मुक्ति के लिए थाई परंपरानुसार पूजन किया। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाए और बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान किया। राजदूत पट्टारत होंगटोंग ने कहा कि तथागत की तपोभूमि पर पहली बार आकर अच्छा लगा है। 

विज्ञापन


रविवार को थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग 19 सदस्यीय दल के साथ थाई बौद्ध मंदिर पहुंचीं। भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर थाई मंत्रों के साथ कोरोना मुक्ति के लिए पूजन किया। थाई मंदिर के प्रभारी भिक्षु मंगलिकों ने पूजन कराया। मंदिर के प्रभारी ने भगवान बुद्ध की चलायमान मुद्रा में प्रतिमा राजदूत को भेंट की।

राजदूत होंगटोंग ने कहा कि तथागत की तपोभूमि ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध के उपदेश भारत से ही संपूर्ण विश्व में प्रसारित हुए। भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व में समृद्धशाली है। तत्पश्चात राजदूत ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान भिक्षु गुरु धम्मो, भिक्षु धर्मशील, भिक्षु आनंद , भिक्षु कतना फन, डॉ. धर्म रश्मि सहित अन्य बौद्ध भिक्षु थे।
विज्ञापन

पढ़ेंः संगीत की दुनिया के सबसे बड़े सम्मान के लिए काशी के सितार वादक देवब्रत ने पार की पहली बाधा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें