काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के विज्ञान संस्थान के निदेशक और साथी के समन्वयक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह पहली बार है कि देश के इस हिस्से में रत्न परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित हो रही है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि गुणवत्ता परीक्षण और रत्नों के व्यापार से जुड़े विविध विषयों व चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने व प्रयोगशाला के माध्यम से प्रभावी समाधान खोजने के उद्देश्य से उद्योग प्रतिनिधियों व बीएचयू के भूविज्ञान विशेषज्ञों के एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन 27 अप्रैल को किया जा रहा है।