काशी विश्वनाथ मंदिर में हर दिन की तरह मंगलवार को श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए लाइन में खड़े थे। इसी बीच सायरन की गूंज सुनाई दी। मंदिर में आने जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया। सुरक्षाकर्मी पूरी मुस्तैदी से अलर्ट हो गए। यह देख वहां मौजूद श्रद्धालु पहले तो कुछ समझ नहीं सके। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मॉकडि्रल की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ, पीएसी, एलआईयू सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े जवान शामिल रहे। ब्यूरो