निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरी गांव में विवादित भूमि पर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवादित स्थल पर मूर्ति रखने से मना कर दिया।
दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। एसओ श्यामदास वर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।