फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टेनिस खिलाड़ी जीतीषा दो वर्गों में स्वर्ण जीत बनीं ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय सब जूनियर टेनिस टूर्नामेंट छित्तूपुर स्थित ऐश पॉइंट टेनिस एकेडमी परिसर में खेली गई। प्रतियोगिता में जीतीषा शांडिल्य ने दो वर्गों अंडर-8 और 10 में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल विजेता बनीं। इस प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयुवर्ग में हिस्सा लिया। आयोजन सचिव ब्रजभूषण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-8 के फाइनल में महादेव जालान ने अभीनिवेष खरक को 6-4 के स्कोर से, बालिका वर्ग में जीतीषा सांडिल्य ने ऐशानी सिंह को 6-3 से हराया। अंडर-10 के बालक वर्ग में दिव्यांश राय ने अयांश सिंह को 6-4 से जबकि बालिका वर्ग जीतीषा सांडिल्य ने ऋचा जालान को 6-3 से हरा दिया। अंडर-12 बालक वर्ग में अक्षय सिंह ने अक्षित यादव को 6-1 से मात दी। बालिका वर्ग में आरुषी यादव साम्रागी मंडल को 6-4 से हराकर विजेता बनी। मुख्य अतिथि कैलाश अग्रवाल और डॉ. एसके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन टूर्नामेंट निदेशक अखिल अग्रवाल ने दिया। रेफरी राहुल यादव, सत्यम गुप्ता, विशाल यादव, लक्ष्य टीक्कू र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें