70वीं माध्यमिक स्कूली प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता में एक ही मैदान की 10 खिलाड़ी दो वर्गों में स्वर्ण जीतीं। साथ ही अंडर-14 में उपविजेता बनीं। फुटबॉल कोच भैरव दत्त ने बताया कि रविवार को बरेका मैदान पर खिलाड़ियों का सम्मान हुआ। वाराणसी मंडल की टीम में पहाड़ी गांव और बरेका मैदान की मोहिनी कुमारी, प्रीति यादव ,सुमन पटेल, मन्नत सिंह ,खुशी पटेल ने हिस्सा लिया। अंडर-17 की टीम बरेका की अंजली यादव, अंजलि पटेल, कुमारी कोमल और उपविजेता टीम में अंडर-14 में नेहा और तन्वी पासवान शामिल थीं।