फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हर ब्लॉक से दस गांव होंगे टीबी मुक्त, मरीजों का बनेगा राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोग उन्मूलन के लिए जिले के सभी ब्लॉकों से दस गांवों को टीबी मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉकों के मरीजों की विशेष स्क्रीनिंग कर उनका बेहतर उपचार कराया जाएगा। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आने वाले दिनों में इसे सभी गांवों में लागू किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों का राशन कार्ड बनवाया जाएगा, इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.पियूष राय ने बताया कि ब्लॉकवार मरीजों की पहचान कर उनकी सूची बनाकर जरूरत के हिसाब से जांच और प्रिवेंटिव थेरेपी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सभी सीनियर टीबी लैब सुपरवाइजर को मरीजों का यूनिवर्सल ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्ट (यूडीएसटी) करने को कहा गया है। इस व्यवस्था से उन मरीजों की पहचान हो सकेगी, जिन्हें ड्रग सेंसेटिव टीबी (डीएसटीबी) उपचार के बजाय ड्रग प्रतिरोधी टीबी (डीआरटीबी) उपचार शुरू करने की जरूरत है। हालही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक में सीडीओ ने इस दिशा में पहल करने के लिए कहा था। जिस पर अमल शुरू हो गया है। इसमें पोषण पोटली स्वयं सहायता समूह से खरीद कर उसका भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड साझा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

एक नजर में आकड़ा
2023 में पंजीकरण 11,203
सरकारी अस्पताल में 7268
निजी अस्पताल में 3935
टीबी प्रिंवेटिप थेरेपी 5,579 मरीज
सक्सेस रेट वर्ष 2021 89 फीसदी
सक्सेस रेट वर्ष 2022 91 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें