फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी अस्पताल हुआ खाली, एसएसबी पहुंचे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू स्थित पंडित राजन मिश्र अस्थायी अस्पताल अब खाली हो गया है। यहां भर्ती कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को अब बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में शिफ्ट करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब आईएमएस बीएचयू की ओर से सेवा दे रहे रेजिडेंट और पैरामेडिकल स्टाफ भी वापस आ जाएंगे। एंफीथिएटर मैदान में बने 750 बेड वाले अस्पताल में 250 बेड पर आईसीयू में मरीजों को भर्ती कर 10 मई से इलाज किया जा रहा था। दो तीन दिन से यहां 12 मरीज ही बचे थे। अब मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें बुधवार को सात मरीज आ चुके थे जबकि बाकी पांच को भी बृहस्पतिवार तक शिफ्ट करा दिया गया है। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि अस्थायी अस्पताल से आए मरीजों का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें