आर्य महिला पीजी महाविद्यालय चेतगंज में सोमवार को चिरायु: महिला स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। आयोजन अंग्रेजी विभाग के ब्लू स्टॉकिंग लिटरेरी क्लब और आईक्यूएसी की ओर से किया गया। शुरुआत प्राचार्या प्रो. रचना दुबे, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भानुमति मिश्रा और वैद्य रिया द्विवेदी ने की। मुख्य वक्ता वैद्य रिया द्विवेदी ने महिलाओं के मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य और सुंदरता के पैमानों पर अपने विचारों को साझा किया। मानसिक स्वास्थ्य और डिप्रेशन से बाहर आने के तरीके बताए। व्याख्यान के बाद छात्राओं ने प्रश्न पूछे, जिसका वैद्य रिया द्विवेदी ने जवाब दिया। इस दौरान सारा दास, गरिमा,अनुकृति, आशी, सौम्या, श्रेया कुमारी, डॉ. अनामिका सिंह उपस्थित रहे।