फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुंबई से घर आए टेलीविजन एक्टर ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन


मुंबई से घर आए टेलीविजन एक्टर ने फंदा लगाकर जान दी
- मिसिर पोखरा इलाके की घटना, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित, थे अवसादग्रस्त

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लक्सा थाना के मिसिर पोखरा इलाके में रहने वाले एक टेलीविजन एक्टर ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह रविवार की रात मुंबई से घर आए थे। परिजनों की सूचना पर रविवार की सुबह लक्सा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, ब्लड कैंसर और काम न मिलने के कारण एक्टर अवसाद में थे। इसी वजह से उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है।

मिसिर पोखरा निवासी जय सिंह के दो बेटों में छोटे नितिन सिंह (39) मुंबई में टेलीविजन धारावाहिकों में काम करते थे। बड़े भाई राहुल सिंह ने बताया कि दो साल पहले पता लगा कि नितिन को ब्लड कैंसर है। उनका उपचार चल रहा था। वह रविवार की रात मुंबई से घर आए और खाना खाए। उसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी श्वेता सिंह से कहा कि तबीयत खराब है। इसलिए बच्चों को उनके कमरे से ले जाएं। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से चिपका दिया। सुबह राहुल ने नितिन के कमरे के दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर नितिन दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से लटके हुए थे। तीन बेटों के पिता नितिन की मौत के बाद उनके पिता जय सिंह, मां सुमन सिंह, पत्नी श्वेता की बेसुधों जैसी हालत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हीरो-हीरोइन को सिखाए थे भोजपुरी डायलाॅग की टोन

राहुल सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले नितिन ने फिल्म जर्नी की शूटिंग के दौरान हीरो-हीरोइन को भोजपुरी डायलॉग की टोन सिखाई थी। इसके अलावा नितिन फिल्मों में आवाज की डबिंग का काम भी करते थे। राहुल ने कहा कि परिवार में किसी को नितिन ने भनक भी नहीं लगने दी कि उसके अंदर क्या चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें