दुद्धी। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी प्रमिला (16) पुत्री अमरेश की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी को बुधवार की रात में सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुलिस को भेजे गए मेमो में विषाक्त पदार्थ खाने का जिक्र किया गया है। चिकित्सक डॉ. प्रवीण ने बताया कि बुधवार की रात में प्राथमिक उपचार करने के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रात होने के नाते परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर नहीं जा सके। सीएचसी में ही इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की भोर में उसकी मौत हो गई।