फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी हत्याकांड : पिता ने की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र की किशोरी की हत्या मामले में पिता को पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है। घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बीएचयू में बेटी की मौत के बाद शव के घर ले जाकर अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी। पुलिस ने जबरदस्ती वाराणसी में अंतिम संस्कार कर दिया। आज तक मुझे पीएम और मेडिकल रिपोर्ट तक नहीं दी गई। पिता ने कहा कि पुलिस ने बड़ी बेटी को भी 120बी के तहत आरोपी बनाया है। बार-बार उसे हाजिर कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस धमकी दे रही है कि यदि हाजिर नहीं हुई तो कुर्की हो जाएगी। मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना भी हुई थी। घटना के दिन शाम को आरोपी नौशाद और उसके बहनोई ने आकर मुझसे पूछा था कि आपकी बेटी घर पहुंची है कि नहीं।
14 अक्टूबर को गांव के मेले में रावण दहन देखने गई किशोरी मेले से गायब हो गई थी। 15 अक्टूबर को सुबह सिकरहटा गांव के पास सड़क के किनारे लहूलुहान मिली थी। उसकी हाथ की नस काट दी गई थी। बीएचयू में 22 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया। घटना में ताडीबड़ा गांव निवासी नौशाद को आरोपी बनाया गया है। वह जेल में है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त नौशाद के बयान के आधार पर किशोरी की बहन को आरोपी बनाया गया है। 25 नवंबर को इसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी है। किशोरी के पिता को सारी बातें बता दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें