फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्वांटम कंप्यूटर से तकनीक आधारित शोध को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगत संगणन विकास केंद्र (सीडैक) व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से बीएचयू में शुक्रवार को दो दिवसीय क्वांटम कंप्यूटिंग और नवाचारों विषयक संगोष्ठी हुई। सीडैक कोलकाता व पटना के निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा ने बताया कि क्वांटम कंप्यूटर आज के सुपर कंप्यूटरों की तुलना में कुछ गणनाओं को तेजी से करने के लिए क्वांटम यांत्रिकी के नियमों का उपयोग करता है। मुख्य अतिथि चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ प्रो. बिंदे कुमार ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटर सामाजिक व आर्थिक बदलाव का वाहक साबित होगा। इससे तकनीक आधारित शोध को बढ़ावा मिलेगा। जापान के कियो विश्वविद्यालय के प्रो केंजी सुगीसाकी, संयुक्त राज्य अमेरिका के ओक्लाहोमा स्टेट विश्वविद्यालय और फिनलैंड के आल्टो विश्वविद्यालय से आए विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी, अहमदाबाद के प्रमुख प्रो. आरपी सिंह रहे। वैज्ञानिक प्रो. भानु प्रताप दास, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सुनीता वर्मा, कर्नल पी साई शंकर, कर्नल एके नाथ, प्रो. सोमशुभ्र बंदोपाध्याय, डॉ. अमलान चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें