सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में पूर्व वित्त मंत्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में एक क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर लगया गया। इसमें खिलाड़ियों को मानसिक एकाग्रता और कौशल विकास की जानकारी दी गई। वरिष्ठ क्रिकेटर पीपी आनंद मिश्र ने खिलाड़ियों को क्रिकेट के तकनीकी पहलु बताए। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के गुर भी सिखाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मधुकर पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथियों में विंध्याचल चौबे, रंजन मिश्रा और अधिवक्ता उदय नाथ शर्मा शामिल थे। इसके अलावा आनंद क्रिकेट अकादमी के कप्तान ऋषभ मिश्र, प्रथम चतुर्वेदी, अनंत यादव, शनि राजभर, प्रिंस राव और सत्यम कुमार रहे। संवाद