ईवीएम सील करने की जानकारी दी
वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सभागार में रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) और एआरओ को ईवीएम सील करने की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी आरओ की होती है। इसलिए चुनाव नियमावली की जानकारी जरूरी है। आरओ अपनी टीम का आकलन कर लें। ब्यूरो