अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने टीईटी पर लिए गए निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। इसके लिए संघ के वाराणसी जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय ने राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह को पत्र लिखा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से 1 सितंबर 2025 को निर्णय दिया गया। इसमें कक्षा 1 से 8 तक कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।