फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी में आज से 10 दिन तक लगेगी गुरुजनों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
25 सितंबर तक विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों और शोध अध्येताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

एकेडमिक लीडरशिप विकसित करने की पहल, आज से चलेगी कक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) देशभर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों और शोध स्कॉलरों को प्रशिक्षित करेगा। एकेडमिक लीडरशिप विकसित करने और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने समेत विभिन्न उद्देश्यों के मकसद से 16 से 25 सितंबर तक ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि प्रशिक्षित शिक्षक छात्र-छात्राओं को नए तरीके से तैयार कर सकें। इसके लिए 15 सितंबर तक निशुल्क पंजीकरण का काम पूरा गया। अब 16 सितंबर से इसकी कक्षाएं चलाई जाएंगी। आईआईटी की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मद्देनजर ‘ओरिएंटेशन एंड सेंसिटाइजेशन’ कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसके तहत शिक्षकों को अपना ज्ञान बेहतर तरीके से छात्र-छात्राओं के समक्ष रखने की तकनीक बताई जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम के सहयोग से आईआईटी के टीचिंग-लर्निंग सेंटर ने उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए पहल की है। दो सत्रों में अलग-अलग विषयों पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहला सत्र शाम 4 से 5.30 बजे तक और दूसरा 5.30 से 7.00 बजे तक चलेगा। 16 सितंबर को एकेडमिक लीडरशिप, गवर्नेंस एंड मैनेजमेंट, 17 को हायर एजुकेशन एंड सोसाइटी, 18 को हॉलिस्टिक एंड मल्टी डिसिप्लीनरी एजुकेशन, 19 सितंबर को इंडियन नॉलेज सिस्टम, 20 को इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी, 23 सितंबर को रिसर्च एंड डेवलपमेंट, 24 को स्किल डेवलपमेंट और 25 को स्टूडेंट डायवर्सिटी एंड एन्क्लूजिव एजुकेशन पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीचिंग-लर्निंग सेंटर के को-ऑर्डिनेटर डॉ. श्याम कमल और डॉ. अजीत मिश्रा को कार्यक्रम का समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें