परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को हरिबल्लभपुर व आदमपुर न्याय पंचायतों में अभियान चलाया गया। शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों और बच्चों से मुलाकात कर उनको स्कूल आने के लिए जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने बताया यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद जुलाई में फिर से चलाया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय कोइराजपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक स्मिता चतुर्वेदी व शिक्षकों ने छह नए बच्चों का नामांकन कराया। अभियान में प्रधानाध्यापक परवेज अहमद खान, पुष्पा सिंह, मीनू राय, रेनू यादव व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।