फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 56 परिषदीय विद्यालयों में दूर हुई शिक्षकों की कमी, 63 का समायोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के 4 शून्य और 52 एकल शिक्षकों वाले विद्यालयों के 63 शिक्षकों का समायोजन बृहस्पतिवार को कर दिया गया। सरप्लस शिक्षकों के समायोजन से जुड़ी प्रक्रियाएं सारनाथ के डायट परिसर में पूरी की गई। गांव से शहर के विद्यालयों में समायोजन के बाद कोई भी शून्य शिक्षक वाला नहीं बचा। एकल और कम संख्या वाले विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी पूरी कर दी गई। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश और बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव के निर्देश पर प्रक्रिया पूरी कराई गई। शिक्षकों की ओर से चुने गए विकल्प के अनुसार और वरिष्ठता के आधार पर तैनाती की गई। समायोजन के बाद बाद नगर के 56 विद्यालयों में 4 शून्य शिक्षकों वाले विद्यालय, 52 एकल और छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में तैनाती दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें