फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग उन्मूलन की अलख जगाएंगे टीबी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोग उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए सिरे से जागरूकता की पहल की गई है। टीबी चैंपियन (टीबी को मात देने वाले लोग) लोगों में उन्मूलन की अलख जगाएंगे। वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली से 32 चैंपियन का चयन किया गया है, जिसमें वाराणसी से 13 शामिल है। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत टीबी चैंपियन को जागरूकता के लिए दी जाने वाली सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्रियों में पोस्टर, पंफ्लेट, बैज, टैटू आदि का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने में टीबी चैंपियन की अहम भूमिका है। इसके अलावा टीबी रोग पर नियंत्रण के लिए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच की सुविधा और अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि टीबी चैंपियन मरीजों को उपचार और भावनात्मक सहयोग के साथ लोगों को जागरूक करने में लगे हें। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। टीबी मरीजों को नियमित दवा लेते रहने की जानकारी भी दी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि दवा बंद करने से बीमारी बढ़ सकती है। दवा तब तक खानी है जब तक कि चिकित्सक द्वारा बंद करने की सलाह न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें