फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिना अनुमति नहीं बदलेंगे ताजिया जुलूस के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुहर्रम के मद्देनजर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने लकड़मंडी, जैतपुरा, दोषीपुरा, सिटी स्टेशन, गोलगड्डा और कजाकपुरा का निरीक्षण किया। कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बताया कि बिना अनुमति ताजिया जुलूस का मार्ग नहीं बदला जाएगा। सोशल मीडिया पर पुलिस नजर बनाए है। अफवाहों और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को कहा गया। अपर पुलिस आयुक्त ने नागरिकों, धर्मगुरुओं और ताजिया कमेटियों से शांति बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारियों को मुहर्रम समितियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक करने को कहा गया है। ताजिया जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्गों और समय पर ही संचालित होंगे। बिना अनुमति के किसी नए जुलूस या मार्ग परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन कर अवरोधों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि भ्रामक सूचनाएं या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें