गृहकर वसूली के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। इस वित्तीय वर्ष 84 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 54.48 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में मात्र 33 दिन बचे हैं। प्रभारी नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य ने पांचों जोन को 29.52 करोड़ रुपये वसूली करने को कहा है ताकि लक्ष्य की पूर्ति हो सके। इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।