तन्मय, छात्र कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक स्रोत विद्यालय
सेवापुरी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक के छात्र तन्मय का एआई : सोच की उड़ान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेवल-3 के लिए चयन हुआ है। इसी विद्यालय के आदित्य और अंकन का चयन द्वितीय स्तर (लेवल-2) के लिए हुआ था। लेवल-2 में चयनित प्रतिभागियों को छह ऑनलाइन वेबिनार से एआई की जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न प्रायोगिक कार्य भी दिए गए। प्रतियोगिता में देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तन्मय ने एआई की सहायता से टाइम लैंग्वेज कन्वर्टर नामक प्रोजेक्ट तैयार कर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उसे शुभकामनाएं दीं।