फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं फिल्म बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया, बाबा का लिया आशीर्वाद

Sat, 02 Mar 2024 02:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Tamannaah Bhatia In Varanasi: फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया महादेव की भक्ति में लीन हुईं। शनिवार को उन्होंने बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। तमन्ना भाटिया ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखी। बनारसी खानपान का स्वाद चखने के साथ ही काशी की तंग गलियों में भी घूमीं। तमन्ना भाटिया इन दिनों वाराणसी में तेलुगु फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई हैं।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने के बाद तमन्ना भाटिया ने चौक से गंगा द्वार तक चहलकदमी की। कॉरिडोर को देखा और परिसर में सेल्फी भी ली। बाबा के शृंगार आरती में शामिल हुईं और रूद्राभिषेक भी किया। इसके बाद मां अन्नपूर्णा के दरबार में मत्था टेका। प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली। उधर, गंगा द्वार से दशाश्वमेध घाट तक बजड़े पर सवार होकर तमन्ना ने प्राचीन गंगा घाटों को निहारा और उनके इतिहास से रूबरू हुईं। तमन्ना ने शनिवार की देर शाम तक फिल्म के लिए दो शूट भी किए।

फिल्मी सितारों का रुझान धार्मिक गतिविधियों में काफी देखने को मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी फिल्मी सितारों जा जमघट लगा। वहीं बनारस में भी अभिनेता व अभिनेत्रियों के आने का सिलसिला जारी रहता है। काशी में दुनिया भर के लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन व 84 घाटों की छंटा देखने के लिए आते हैं। वहीं काशी में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा भी लगा ही रहता है। साथ ही सेलेब्स भी काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के लिए आते रहते हैं। इसी क्रम में शनिवार को साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी बाबा के दर्शन को मंदिर पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें