फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2023: वाराणसी में इन इलाकों से निकलेगा मुहर्रम का ताजिया जुलूस, सोशल मीडिया पर निगरानी,हाई अलर्ट जारी

Sat, 29 Jul 2023 08:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घरों से लेकर इमामबाड़ों तक मजलिस और मातम के जरिये अजादार खिराजे अकीदत पेश करेंगे। या हुसैन... की सदाएं बुलंद होंगी। खंजर और कमा का मातम होगा। नौहों के साथ देर शाम कर्बला में ताजिये ठंडे होंगे। इससे पहले शुक्रवार को सभी इमाम चौकों पर ताजिये बैठाए दिए गए। जियारत करने और फातिहा पढ़ने वालों की यहां भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
घन्नीपूरा में बैठा रांगे का ताजिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत का गम आज यौमे आशूरा के तौर पर मनाया जाएगा। शनिवार को सुबह कर्बला के शहीदों के नाम पर घरों में फातिहा होगी। शहर और गांव से ताजियों का जुलूस उठेगा। घरों से लेकर इमामबाड़ों तक मजलिस और मातम के जरिये अजादार खिराजे अकीदत पेश करेंगे। या हुसैन... की सदाएं बुलंद होंगी। खंजर और कमा का मातम होगा। नौहों के साथ देर शाम कर्बला में ताजिये ठंडे होंगे। इससे पहले शुक्रवार को सभी इमाम चौकों पर ताजिये बैठाए दिए गए। जियारत करने और फातिहा पढ़ने वालों की यहां भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम शहर के तमाम इमाम चौक पर ताजियों की जियारत हुई। दालमंडी, नई सड़क, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, सरैया, जलालीपुरा, जैतपुरा, पीलीकोठी, बड़ी बाजार,शिवाला, बजरडीहा, लोहता, रामनगर आदि इलाकों में देर रात तक ताजियों की जियारत होती रही। मलीदा और शरबत पर नज्र दिलाई गई। शहर के खास ताजिये जैसे रांगे, नगीना, जरी, बुर्राक, पीतल, शीशम, चपरखट के ताजिये की जियारत के लिए खासी भीड़ उमड़ी रही। शहर में सरैया इमामबाड़ा, दरगाहे फातमान, शिवाला पर शनिवार को ताजिये ठंडे होंगे।

इमाम ने आखिरी वक्त तक नहीं छोड़ी नमाज

मरकजी सीरत कमेटी की ओर से नई सड़क स्थित खजूर वाली मस्जिद परिसर में चल रहे जिक्रे शोहदा-ए-कर्बला में उलेमा ने तकरीर पेश की। मौलाना अमीरुद्दीन कादरी ने कहा कि इमाम हुसैन ने आखिरी वक्त तक नमाज नहीं छोड़ी। वैसे ही उनके खानदान की औरतों ने पर्दा नहीं छोड़ा। हमें भी इसका पालन करना चाहिए। सादिक बनारसी, हाफिज ताज बनारसी, राशिद फसाहती आदि शायरों ने कलाम पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड्ढनपुरा में रखा जिया रिकुली की ताजिया - फोटो : अमर उजाला
मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, सोशल मीडिया की निगरानी

मुहर्रम को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार की शाम सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से रहते हुए संयम बरतने की अपील की। पुलिस अफसरों ने कहा कि कोई नई परंपरा किसी भी हाल में न शुरू की जाए। कांवड़िया और ताजियादार एक-दूसरे के रास्ते में किसी भी सूरत में न आएं। इसके साथ ही सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग लगातार जारी रखते हुए मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गई है। उधर, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थानेदारों को कहा कि शनिवार की सुबह से ही पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए फील्ड में नजर आए। संभ्रांत लोगों से संवाद का सिलसिला लगातार जारी रहे और हर छोटी-बड़ी सूचना पर मौके पर थानेदार और एसीपी जरूर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें। शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें