मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरियाणा भवन (गिल्ली) में बीते दिनों हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और उत्तर प्रदेश में नई जिम्मेदारियों को लेकर निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार ने पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक रहे मो. अजहरुद्दीन को पदोन्नत कर उत्तर प्रदेश का सह-संयोजक नियुक्त किया। वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रवादी विचारक ताज मोहम्मद को पूर्वी क्षेत्र उत्तर प्रदेश का नया संयोजक बनाया गया। घोषणा के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, पूर्वी क्षेत्र के संरक्षक ओम प्रकाश पांडेय, कलीम अशरफ, मो. इसराइल खान, शाहिद अंसारी, इरफान अहमद, राबिया अंसारी आदि कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।