फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो : अंडर-14 में 23 मुकाबले खेलकर 23 गोल्ड जीत चुकी हैं यश्विनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नौवीं की छात्रा और पुआरीकला की रहने वाली यश्विनी सिंह सात साल से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं। अंडर-14 में अब तक 23 मुकाबले खेलकर 23 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में कानपुर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्ग में पदक जीतकर काशी का मान बढ़ाया। यश्विनी खेल का अभ्यास करने अपने घर से साइकिल चलाकर रोज 10 किलोमीटर दूर जगदीशपुर एकेडमी आती हैं।
विज्ञापन

कोच चंद्रभान पटेल ने बताया कि यश्विनी राष्ट्रीय के अलावा चार अंतरराष्ट्रीय पदक भी जीत चुकी हैं। 2021-22 में ऑस्ट्रेलिया ओपन का स्वर्ण पदक जीता है। प्रथम माउंट एवरेस्ट नेपाल के पोखरा में 2022 में व्यक्तिगत और युगल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इस साल विश्व चैंपियनशिप में एक कांस्य पदक भी जीता। राष्ट्रीय स्तर की आठ प्रतियोगिता खेलकर वह छह स्वर्ण, दो रजत पदक पर कब्जा जमा चुकी हैं। जबकि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। यश्विनी रोज 3 घंटे अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें