आर्य महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 31 छात्राओं को टैबलेट दिया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय और विशिष्ट अतिथि पूजा दीक्षित ने टैबलेट दिया। टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। धर्मेंद्र राय ने छात्राओं को नैतिकता एवं सार्थक जीवन जीने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही टेबलेट का उचित इस्तेमाल करने पर प्रोत्साहित किया। संचालन डाॅ. मीनाक्षी बाजपेयी ने किया। इस दौरान प्राचार्या प्रो. रचना दूबे, डाॅ. स्वाती और एस मिश्रा उपस्थित रहे।