फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोबाइल हैक कर खाते से 72 हजार रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजाें ने अजय कुमार का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुलवरिया, घोसियान निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को शाम 5.46 बजे उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था। बिना अनुमति के उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए गए। अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी को पैसे ट्रांसफर नहीं किए थे। बावजूद खाते से रकम निकल गई। उन्हें ठगी की जानकारी होने पर तत्काल ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें