खेल विभाग की ओर से संचालित सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम स्वीमिंग पूल संचालन से पहले एक अप्रैल को पूजन-अर्चन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि दो अप्रैल से फाॅर्म वितरण शुरू होगा। खिलाड़ी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिगरा स्टेडियम कार्यालय से फाॅर्म ले सकेंगे। स्वीमिंग पूल में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को हर महीने 300 रुपये का भुगतान करना होगा। सिगरा में दो स्वीमिंग पूल हैं। एक पूल छोटे बच्चों और दूसरा पूल तैराकों के लिए है। सिगरा स्टेडियम में ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल का उद्घाटन गत वर्ष पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। संवाद