वाराणसी। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। वंदेभारत से लेकर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें देरी से पहुंचीं। विशेष रूप से स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दूसरे दिन भी करीब 9 घंटे 15 मिनट लेट होकर वाराणसी पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली 22436 वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे की बजाय 1 घंटा 55 मिनट लेट होकर शाम 3.55 बजे पहुंची। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे की जगह 1 घंटा 45 मिनट की देरी से सुबह 6.25 बजे बनारस स्टेशन पहुंची। 12582 बनारस-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10 बजे की बजाय 11.50 बजे स्टेशन पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे की बजाय शाम 5.20 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। ब्यूरो