फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सामूहिक विवाह कराएगा स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान

विज्ञापन
स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने पदाधिकारियों का किया सम्मान
विज्ञापन
स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की ओर से 8 मार्च 2026 को पूर्वांचल के स्वर्णकार जाति के लोगों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए संगठन की ओर से पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रवि सराफ के रविंद्रपुरी स्थित आवास पर हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार हुई। इस दौरान ईश्वर दयाल सेठ को पूर्वांचल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। संस्थान के राष्ट्रीय संस्थापक इंजीनियर योगेंद्र कुमार ने कहा कि समाज की बातों को रखने के लिए सदन में भी जनप्रतिनिधियों का होना आवश्यक है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोनार समाज को पांच सीटें मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय चेयरमैन व संयोजक रवि सराफ ने कहा कि आगामी 8 मार्च को होने वाले स्वजातीय सामूहिक विवाह के क्रियान्वयन में सभी की भागीदारी जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा शंकर सिंह ने कहा कि मात्र एक रुपये की सदस्यता से काशी में समाज के निचले पायदान तक को जोड़ें। अध्यक्षता किशोर सेठ ने की। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अरुण सोनी ने किया। इस दौरान कृष्ण नारायण सोनी, अनिल चंचल, ज्योति सोनी, किशोर सेठ, बेबी सेठ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें