राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय, चौकाघाट में सोमवार को लगे शिविर में 252 बच्चों का स्वर्णप्राशन किया गया। अस्पताल के कौमारभृत्य (शिशु एवं बालरोग) विभाग की देखरेख में लगे कैंप की शुरुआत प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार मौर्य द्वारा धनवंतरि पूजन के साथ हुई। प्राचार्य ने कहा कि स्वर्णप्राशन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बुद्धि एवं स्मरणशक्ति को बल प्रदान करता है। यह सामान्य एवं जटिल तथा संक्रामक रोगों को होने से रोकने में अत्यधिक रूप से कारगर है। स्वर्णप्राशन कैंप की अगली तिथि 31 अक्तूबर है। इस दौरान डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. अंजू, डॉ. आशीष कुमार गराइ, डॉ. अश्विनी कुमार गुप्ता, डॉ. रूचि तिवारी मौजूद रहे।